Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट डॉ मधु शर्मा को Bihar Cricket Association में मिली बड़ी जिम्मेवारी, जानें क्या

डॉ मधु शर्मा को Bihar Cricket Association में मिली बड़ी जिम्मेवारी, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 अप्रैल। खेल प्रशासक डॉ मधु शर्मा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष के निजी सचिव के रूप में अपना योगदान दिया है।

स्थानीय पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित बीसीए कार्यालय में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जिया उल आरफीन और बीसीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर की आगवानी और स्वागत किया। इन दोनों ने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि डॉ मधु शर्मा के योगदान से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को काफी फायदा होगा।

डॉ मधु शर्मा ने बताया कि वह 15 अप्रैल, 2024 को बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पद से अपना त्यागपत्र समर्पित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह एकनिष्ठ होकर बिहार क्रिकेट की सेवा करेंगी।

उन्होंने कहा कि मेरा क्रिकेट से पुराना नाता है और बिहार क्रिकेट जगत से बहुत दिनों से जुड़ी रही हूं।

डॉ मधु शर्मा डॉक्टर की डिग्री के साथ श्रम एवं समाज कल्याण विषय में स्नातकोत्तर तथा लॉ की भी डिग्रीधारी हैं। उन्होंने बिहार में होने वाले कई टूर्नामेंट के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय टीम की मैनेजर के रूप में इनकी भागीदारी रही है। पूर्व में भी बीसीए में वह विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रही हैं और अपने प्रोफेशन रुख की वजह से लोकप्रिय भी रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.