Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारटेनिस नसीब स्पोट्र्स एकेडमी में शुरू हुआ युगल Tennis टूर्नामेंट, अखलाकूर व आदिल की जोड़ी जीती

नसीब स्पोट्र्स एकेडमी में शुरू हुआ युगल Tennis टूर्नामेंट, अखलाकूर व आदिल की जोड़ी जीती

by Khel Dhaba
0 comment


पटना, 21 जनवरी। स्थानीय नसीब स्पोर्ट्स एकेडमी (एनएसए) द्वारा आयोजित छह दिवसीय टेनिस टूर्नामेंट में न्यू पटना क्लब के डा. अखलाकूर रहमान तथा आदिल असरफ की जोड़ी ने जोरदार जीत हासिल की। उद्घाटन मैच में इस जोड़ी ने नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की शुभम कुमार तथा रोहित चन्द्रा की जोड़ी को 6-4, 7-6 (6) से हराया।

इस टूर्नामेंट में न्यू पटना क्लब, आईएएस भवन टेनिस सेंटर, पाटलिपुत्रा टेनिस सेन्टर, कैपर्स टेनिस सेंटर तथा मेजबान नसीब स्पोर्टस एकेडमी के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 26 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में डब्ल्स की स्पर्धा आयोजित की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.