Saturday, June 13, 2026
Home Slider बुंदेसलीगा में डोर्टमंड की टीम फिर जीत दर्ज करने में नाकाम

बुंदेसलीगा में डोर्टमंड की टीम फिर जीत दर्ज करने में नाकाम

by Khel Dhaba
0 comment

बर्लिन। बोरूसिया डोर्टमंड की टीम बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग में एक बार फिर जीत दर्ज करने में नाकाम रही जब एनट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। डायची कमादा ने नौवें मिनट में ही फ्रेंकफर्ट की टीम को बढ़त दिला दी थी लेकिन अमेरिका के किशोर जियोवानी रेना ने 56वें मिनट में बोरूसिया डोर्टमंड को बराबरी दिला दी। डोर्टमंड की टीम को अपने चोटिल स्ट्राइकर एर्लिंग हेलांड की काफी कमी खली।

डोर्टमंड की टीम को पिछले मुकाबले में अपने मैदान पर कोलोन के खिलाफ 1-2 की हार झेलनी पड़ी थी जो विरोधी टीम की मौजूदा सत्र की पहली जीत थी।

अन्य मुकाबलों में आर्मीनिया बेलफेल्ड ने मेंज को 2-1 से हराकर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की जबकि कोलोन को वोल्फ्सबर्ग ने 2-2 से बराबरी पर रोका। बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख और फ्रेबर्ग का मुकाबला भी 2-2 से ड्रॉ रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.