हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली ए डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएनएस क्रिकेट क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रही 38 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए। उसके बाद सुधीर 69 रन और सिद्धू 26 रन ने टीम को संभाला।

इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद राकेश कुमार ने ताबड़तोड़ 62 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 223/9 विकेट तक पहुंचाया। देसरी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सूरज कुमार सिन्हा 2 विकेट , अकाश कुमार 4 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैसे देसरी क्रिकेट क्लब शुरुआती झटके के बाद रंजीत राय 21 रन और चमन 29 रन ने पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाज के बाद निखिल कुमार 32 रन और सूरज कुमार 37 रन नॉट आउट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 30 ओवर में 199 /9 रन ही बना पाए।

डीएनएस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पंकज 4 विकेट , राजीव रंजन 1 विकेट सिद्धू सिंह 1 विकेट रविंद्र कुमार 1 विकेट लिए। डीएनएस क्रिकेट क्लब के सुधीर कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। कल का मैच रंजन क्रिकेट क्लब और बिदुपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।