Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट बोकारो : द्वितीय यसराज मेमोरियल ट्रॉफी अंडर 16 क्रिकेट चैंपियनशिप कल से

बोकारो : द्वितीय यसराज मेमोरियल ट्रॉफी अंडर 16 क्रिकेट चैंपियनशिप कल से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

बोकारो। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित द्वितीय यश राज मेमोरियल ट्रॉफी इंटर कोचिंग कैंप अंडर 16 क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच शुक्रवार से खेले जाएंगे।
इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव पीएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।

सभी टीमों को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया है। ग्रुप 1 में पेस क्रिकेट एकेडमी, सेक्टर 9 क्रिकेट एकेडमी , स्टार क्रिकेट एकेडमी एवं बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी की टीमें में शामिल है। ग्रुप टू में भगत सिंह क्रिकेट एकेडमी, क्राउन क्रिकेट एकेडमी, बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर एवं बीसीसी ए चंद्रपुरा की टीमें शामिल है।

ग्रुप 3 में ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ,चास क्रिकेट कोचिंग, सेरसा क्रिकेट एकेडमी, बीसीए चिरा चास की टीमें शामिल है।

जबकि ग्रुप 4 में रॉयल स्पोटिंग क्रिकेट एकेडमी, त्रिमूर्ति क्रिकेट एकेडमी ,सेरसा बोकारो एवं उज्जवल क्रिकेट एकेडमी की टीमें शामिल हैं। प्रतिदिन दो मैच प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 8ए एवं प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 2 के मैदान में खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.