Sunday, May 31, 2026
Home Slider झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीता धनबाद, रांची के विवेकानंद की मेहनत गई बेकार

झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीता धनबाद, रांची के विवेकानंद की मेहनत गई बेकार

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए पहले मैच में धनबाद डायनामोज ने रांची राइडर्स को 2 विकेट से हराया। रांची के विवेकानंद तिवारी (नाबाद 34 रन और पांच विकेट) की मेहनत बेकार चली गई।  

रांची राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 114 रन बनाये। विवेकानंद तिवारी ने नाबाद 34,शिखर मोहन ने 19, आदित्य सिंह ने 22, हर्ष राणा ने 13 रन बनाये। अभिषेक यादव ने 15 रन देकर 3,विशाल सिंह ने 15 रन देकर दो, जय प्रकाश यादव ने 21 रन देकर एक,शुभम सिंह सीनियर ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में धनबाद डायनामोज ने 19 ओवर में शुभम सिंह जूनियर (नाबाद 23 रन) और जय प्रकाश यादव (नाबाद 13 रन) की धैयपूर्ण पारी की बदौलत 19 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। धनबाद डायनामोज के सलामी बल्लेबाज कप्तान नजीम सिद्दिकी और विशाल सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई पर विशाल सिंह के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। 44 रन पर पहला विकेट गिरा और 78 रन पर 8 विकेट गिर गया। विशाल सिंह के आउट होने के बाद नजीम सिद्दिकी भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। इसके बाद शुभम सिंह और जय प्रकाश ने मिल कर पारी को संभाला और टीम को जीत दिला दी। विशाल सिंह ने ने 22 और नजीम सिद्दिकी ने 27 रन बनाये। रांची की ओर से विवेकानंद तिवारी ने 24 रन देकर पांच विकेट चटकाये। इसके अलावा हर्ष राणा ने 25 रन देकर 1, मनीषी ने 16 रन देकर एक और आदित्य सिंह ने 7 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.