Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Alpha Sports Academy में 10 मार्च को क्रिकेट वर्कशॉप, चंचल भट्टाचार्य सीखायेंगे गुर

Alpha Sports Academy में 10 मार्च को क्रिकेट वर्कशॉप, चंचल भट्टाचार्य सीखायेंगे गुर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 मार्च। राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में आगामी 10 मार्च को क्रिकेट का वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है। वर्कशॉप सुबह 9 बजे से लेकर 6 बजे तक चलेगा। इस वर्कशॉप में खिलाड़ियों को खेल के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए चंचल भट्टाचार्य को बुलाया गया है।

चंचल भट्टाचार्य भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के कोच भी रह चुके हैं। इस वर्कशॉप के आयोजन में वो मुख्य किरदार रहेंगे और खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के बारे में बताएंगे। इस वर्कशॉप में 12 साल या उसके ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

इस वर्कशॉप में केवल 30 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रावधान रखा गया है। इसमें लड़कियां एवं लड़के कोई भी शामिल हो सकते हैं। इसमें पैरेंट्स भी शामिल हो सकते हैं। अगर आप इस वर्कशॉप में शामिल होकर कुछ अच्छा सीखने चाहते हैं तो इस नंबर 7903319578 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.