Sunday, June 7, 2026
Home Slider Covid-19 Effect : इस क्रिकेटर ने जड़ा था दोहरा शतक, फैंस के साथ फोटो क्या खिंचवाये, टीम से कर दिये गए बाहर, जानें कारण

Covid-19 Effect : इस क्रिकेटर ने जड़ा था दोहरा शतक, फैंस के साथ फोटो क्या खिंचवाये, टीम से कर दिये गए बाहर, जानें कारण

by Khel Dhaba
0 comment

कोविड-19 वायरस संक्रमण के बीच क्रिकेट जरूर चालू हो गया पर इसके नियम इतने सख्त हैं कि मत पूछिए। थोड़ी से किसी ने कोताही क्या बरती उसकी बड़ी सजा उसे भुगतने को तैयार रहना पड़ता है। ऐसा कुछ इंग्लैंड में चली बॉब विलिस ट्रॉफी क्रिकेट लीग में। इस क्रिकेटर ने थोड़ी देर पहले दोहरा शतक जड़ा था पर बायो बबल यानी जैव सुरक्षित माहौल के नियमों को तोड़ा टीम से हो गई छुट्टी।


हम यहां बात कर रहे हैं प्रतिष्ठित इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की। काउंटी क्रिकेट क्लब केंट के 19 वर्षीय बल्लेबाज जोर्डन कॉक्स को कोविड-19 स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिये टीम के अगले प्रथम श्रेणी मैच से बाहर कर दिया गया। सोमवार को केंट के लिये रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने वाले 19 साल के कॉक्स ने युवा प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।

कॉक्स ने बॉब विलिस ट्राफी में ससेक्स के खिलाफ चार दिवसीय मैच में जैक लिनिंग के साथ 423 रन की नाबाद साझेदारी में नाबाद 238 रन की पारी खेली थी। लेकिन कुछ प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया और उन्होंने ऐसा कर दिया जिसका मतलब है कि वह शनिवार को मिडिलसेक्स के खिलाफ टीम के अगले मैच का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

कॉक्स ने अनुशासनहीनता के लिये माफी मांगी है। कॉक्स ने बयान में कहा, ‘‘मैं इसके परिणाम पूरी तरह समझता हूं और मैं हर किसी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अगला मैच नहीं खेल पाऊंगा और मुझे लगता है कि जैसे कि मैंने टीम को शर्मिंदा किया है। मैं इसके लिये माफी मांगता हूं।’’ अब उन्हें खुद को पृथक रखना होगा और कोविड-19 में नेगेटिव आने बाद ही उन्हें फिर से टीम से जुड़ने की अनुमति दी जा सकती है। केंट के क्रिकेट निदेशक पॉल डाउनटन ने कहा कि कॉक्स का उल्लंघन करना दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा, जोर्डन के लिये इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद हमारी टीम के प्रोटोकॉल का उल्लघंन करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.