Monday, June 8, 2026
Home Slider Copa america cup : उरुग्वे जीता, चिली को करना होगा ब्राजील का सामना

Copa america cup : उरुग्वे जीता, चिली को करना होगा ब्राजील का सामना

by Khel Dhaba
0 comment

रियो डी जेनेरियो। उरूग्वे ने पराग्वे को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। इस परिणाम से चिली को अगले चरण में अब मौजूदा चैंपियन और मेजबान ब्राजील का सामना करना होगा।

एडिसन कवानी ने 21वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया जो मैच का एकमात्र गोल रहा। उरूग्वे यदि इस मैच में हार जाता तो उसे ब्राजील का सामना करना पड़ता। पराग्वे पहले ही नाकआउट में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था।

क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को ब्राजील और चिली तथा पराग्वे और पेरू आमने सामने होंगे। इन दोनों मैच के विजेता सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगे। शनिवार को अर्जेंटीना का मुकाबला इक्वाडोर से जबकि उरूग्वे का कोलंबिया से होगा। इन मैचों की विजेता टीम सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.