Thursday, June 11, 2026
Home बिहारअन्य गया के Open Minds A Birla School का वार्षिक खेलकूद समारोह का रंगारंग समापन

गया के Open Minds A Birla School का वार्षिक खेलकूद समारोह का रंगारंग समापन

by Khel Dhaba
0 comment

गया, 28 दिसंबर। गया के ओपन माइंड्स ए बिरला स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस उपाधीक्षक फैज़ आज़म सबा और पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार का विद्यालय प्राचार्य द्वारा गुलदस्ता और मेमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथियों द्वारा वार्षिक खेल समारोह का मशाल जलाकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के स्वागत नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खेल प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं के लिए 100 मी, 200 मी व 400 मी दौड़ के अलावा लंबी कूद, गोला फेंक , निशानेबाज़ी, तीरंदाज़ी व रिले दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता में चार सदन ग्रिफिन , पेगासस , यूनिकॉर्न व फ़ीनिक्स सदनों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसमें पहले स्थान पर फ़ीनिक्स सदन एवं दूसरे स्थान पर पेगासस सदन तथा तीसरे स्थान पर ग्रिफ़िन सदन रहा। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में खेल को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

इस दौरान केविद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद आकिब ज़िया ने विद्यालय के शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को,उत्साहवर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अतिथियों एवं खेल प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.