31 C
Patna
Friday, April 19, 2024

Chessable Masters 2022: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने चीन के वेइ यि को 2.5- 1.5 से हराकर मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स 2022 ऑनलाइन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 16 साल के प्रज्ञानानंदा का सामना अब नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा।

वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन दूसरे सेमीफाइनल में चीन के डिंग लिरेन से खेलेंगे। प्रज्ञानानंदा ने छठे दौर में कार्लसन को हराया था। वह अनीश, कार्लसन और लिरेन के बाद प्रारंभिक दौर में चौथे स्थान पर थे। वहीं 16 खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे दो अन्य भारतीय पी हरिकृष्णा और विदित गुजराती शीर्ष 8 में जगह नहीं बना सके।

प्रज्ञानानंदा ने हमवतन ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को हराकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले 13वें दौर में उन्‍होंने दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अमेरिका के अभिमन्यु मिश्रा को 41 चाल में हराया, जबकि 14वें दौर में अमेरिका के ही सैम शेंकलैंड को उन्होंने ड्रॉ पर रोका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights