Sunday, May 31, 2026
Home बिहार Chess : कुमार गौरव बने उप विजेता , विवेक पांचवे स्थान पर

Chess : कुमार गौरव बने उप विजेता , विवेक पांचवे स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

शनिवार को जयपुर (राजस्थान) के महल राजवाड़ा रिजॉर्ट में संपन्न नेशनल एमेच्योर चैंपियनशिप में बिहार के कुमार गौरव 2300 से कम रेटिंग वाली स्पर्धा में उप विजेता बने। आठवें चक्र तक शीर्ष पर चल रहे गौरव एक मैच में हारने के कारण चैंपियनशिप से चूक गए। उप विजेता के रूप में गौरव को 17000 रुपये की नगद इनामी राशि और उपविजेता की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। साथ ही उन्होंने अपने रेटिंग में करीब 47 अंको का इजाफा किया।


वही 2000 से कम रेटिंग स्पर्धा में विवेक शर्मा ने प्रतियोगिता में 6.5 अंको के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया। विवेक को 6000 रुपये की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई। साथ ही उन्होंने अपने रेटिंग में 13 अंको की बढ़ोतरी भी की।
इसके अतिरिक्त बिहार से खेल रहे और प्रतियोगिता में लगातार आगे चल रहे खिलाड़ी बाद के चक्रों में पिछड़ गए और पुरस्कार सूची में स्थान नही बना पाए।
कुमार गौरव और विवेक के इस उपलब्धि पर अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी I

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.