Monday, June 15, 2026
Home Slider चेल्सी ने यूएफा सुपर कप खिताब जीता

चेल्सी ने यूएफा सुपर कप खिताब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेलफास्ट। स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे गोलकीपर केपा अरिजाबालागा ने दो पेनाल्टी किक बचाई जिससे चेल्सी ने बुधवार को यहां विलारीयाल को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर यूएएफा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया।

चेल्सी के मैनेजर थॉमस टचेल ने अतिरिक्त समय का खेल खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले केपा को मैदान पर उतारने का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ।

टीम के सहयोगी स्टाफ ने टचेल को बताया कि पेनाल्टी रोकने में केपा का रिकॉर्ड टीम के पहली पसंद गोलकीपर एडवर्ड मेंडी से बेहतर है इसलिए 119वें मिनट में उन्हें मैदान पर उतारने का फैसला किया गया। अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था।

केपा ने इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में एइसा मेंडी और राउल अलबियोल की पेनल्टी किक रोककर चेल्सी की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले चेल्सी को 27वें मिनट में हाकिम जियेच ने बढ़त दिलाई लेकिन गेरार्ड मोरेनो ने 73वें मिनट में स्कोर 1-1 करके विलारीयाल को बराबरी दिला दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.