बक्सर। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के शाहाबाद जोन ग्रुप में “कैमूर” में भाग लेने के लिए बक्सर जिला क्रिकेट संघ की अंडर-19 टीम की घोषणा आज महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के टर्फ विकेट पर अंतिम ट्रायल और फिटनेस के आधार पर 16 खिलाड़ियों के टीम की घोषणा कर दी गई जो इस प्रकार से है
बक्सर जिला क्रिकेट संघ के लिए चयनित अंडर-19 टीम हेतु खिलाड़ियों की सूची
(पहले दो मैचों के लिए)
- सन्नी कुमार राज
- विवेक कुमार
- पंकज कुमार अवस्थी
- सोनू कुमार अवस्थी
- प्रकाश कुमार
- सुमित कुमार
- राज प्रताप सिंह
- नंदन कुमार
- सचिन कुमार
- मोहम्मद आसिफ
- अरुण कुमार यादव
- आदित्य सिंह
- आर्यन त्रिपाठी
- अक्षय कुमार मिश्रा
- कन्हैया सिंह
16. हेमंत चौधरी
ज्ञातव्य है कि बक्सर जिला क्रिकेट संघ का पहला और दूसरा मैच दिनांक 9 और 10 अप्रैल को औरंगाबाद और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की टीम के साथ होना है। जिसके लिए सभी चयनित खिलाड़ियों को 8 अप्रैल को 2:00 बजे किला मैदान, बक्सर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, जहां से उन्हें कैमूर जाने की व्यवस्था की गई है।
आज टीम के प्रैक्टिस- सेशन और चयन प्रक्रिया में, बक्सर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष- सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष- राजकुमार सिंह, सचिव- विनय कुमार सिंह एवं राजीव कमल मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पांडे तथा बृजेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। “टीम मैनेजर” बृजेश यादव को नियुक्त किया गया है।





