पटना। राजधानी पटना के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में जेके क्रिकेट सुदय एकेडमी ने कछुआरा क्रिकेट एकेडमी को 130 रन से हराया।
टॉस जेके क्रिकेट सुदय एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाये। गुलशन कुमार ने नाबाद 92 रन की पारी खेली। जवाब में कछुआरा क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के गुलशन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
जेके क्रिकेट सुदय एकेडमी : 30 ओवर में सात विकेट पर 221 रन, गुलशन कुमार नाबाद 92 रन, विशाल कुमार 37 नर, दीपक यादव 31 रन, साहिल राज 17 रन, शिवम कुमार नाबाद 12 रन मनीष 2/29, आलोक 2/46, सोनू 1/32
कछुआरा क्रिकेट एकेडमी : 19.4 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट अनिकेत 34 रन, आलोक 22 रन, आकाश 9 रन गुलशन कुमार 3/14, रवि कुमार 3/19, श्रेयस 2/16, शिवम कुमार 1/9.





- आईपीएल 2026 MI VS CSK : चेन्नई ने मुंबई को दी मात

- बीसीए अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : सात टीमों का दमदार प्रदर्शन, अलग-अलग अंदाज में दर्ज की जीत

- भोजपुर जिला क्रिकेट का भाग्य उदय, अब मेंस अंडर-19 ट्रॉफी के फाइनल में

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरिल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और एके एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सचिन का अर्धशतक, भागलपुर जीता

- पटना जिला अंतर स्कूल टेबुल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार आगाज
