Wednesday, June 10, 2026
Home Slider फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में बोर्डो ने एंजर्स को हराया, मार्सेली की जीत से शुरुआत

फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में बोर्डो ने एंजर्स को हराया, मार्सेली की जीत से शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। फारवर्ड जोश माजा और मिडफील्डर टोमा बासिच के गोल की मदद से बोर्डो ने फ्रासीसी फुटबॉल लीग में एंजर्स को 2-0 से हराकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

लिली, मोनाको और नान्टेस ने भी अपने मैच जीते और उनके भी दो मैचों के बाद बोर्डो के समान ही चार अंक हैं। गोल अंतर में वे एक दूसरे से आगे पीछे हैं।

फारवर्ड जोनाथन बाम्बा के गोल से लिली ने रीम्स को 1-0 से जबकि सेंटर हाफ बेनोइट बेडियाशिले की गोल की मदद से मोनाको ने मेट्ज को इसी अंतर से हराया। नान्टेस ने दूसरे हाफ में दो खिलाड़ियों को बाहर किये जाने के बावजूद निमेस को 2-1 से पराजित किया।

इस बीच रविवार को मार्सेली ने ब्रेस्ट पर 3-2 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। फ्लोरियन थौविन ने टीम की तरफ से पहला गोल करने के बाद दुजे सेल्टा कार की गोल करने में मदद की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.