Monday, April 20, 2026
Home Slider बोकारो ब्लास्टर्स ने जीता कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

बोकारो ब्लास्टर्स ने जीता कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। बोकारो ब्लास्टर्स ने कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बोकारो ब्लास्टर्स ने दुमका डेयरडेविल्स को छह विकेट से पराजित किया।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी के जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को संपन्न इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 136 रन बनाये। कप्तान अर्णव सिन्हा ने 16 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्का की मदद 21,भानू आनंद ने 10 गेंद में एक चौका व एक छक्का की मदद से 15,आलोक शर्मा ने 34 गेंदों में एक चौका की मदद से 23, मोहित कुमार ने 34 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 40, आयुष कुमार ने 9 गेंदों में एक चौका व एक छक्का की मदद से 14 रन बनाये। बोकारो ब्लास्टर्स की ओर प्रतीक रंजन ने 22 रन देकर 1,आशीष कुमार जूनियर ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाये।  

जवाब में बोकारो ब्लास्टर्स ने विकास विशाल (45 रन, 47 गेंद,5 चौका) और आयुष भारद्वाज (47 रन, 26 रन, पांच गेंद, 3 छक्का) की शानदार बैटिंग की बदौलत 18.2 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इसके अलावा कुमार कुशाग्रा ने 7,कप्तान कुमार देवब्रत ने 17, रंजनदीप सिंह ने नाबाद 13 रन बनाये। इश्तेकार अहमद खान ने 34 रन देकर 1,सौरभ शेखर ने 20 रन देकर 2, सुप्रियो चक्रवर्ती ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

खिलाड़ियों को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर आईसीसी के पूर्व डायरेक्टर अमिताभ चौधरी, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नफीस अख्तर खान, उपाध्यक्ष अजय नाथ सहदेव,सचिव संजय सहाय, शमीम अहमद चिश्ती (नेशनल सेल्स हेड पेएनटीआर),अविकल मसकरा (ट्री वियू) मौजूद थे।

फाइनल मैच के पहले ट्रॉफी का अनावरण श्रीमती इंदू अग्रवाल और चंद्रमौली सिंह (प्रधान लेखा परीक्षक और महालेखाकार, झारखंड) ने किया।

टूर्नामेंट के हीरो
मैन ऑफ द मैच : आयुष भारद्वाज
बेस्ट बैट्समैन : नाजिम सिद्दिकी
बेस्ट गेंदबाज : आशीष कुमार जूनियर
बेस्ट क्षेत्ररक्षक : साहिल राज
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : आदित्या सिंह

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights