Tuesday, June 16, 2026
Home Slider किशोर फाति के गोल से बार्सिलोना की लगातार दूसरी जीत

किशोर फाति के गोल से बार्सिलोना की लगातार दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। किशोर फुटबॉलर अंशु फाति ने फिर से गोल दागा जिससे बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 3-0 से हरा स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

बार्सिलोना की टीम को लगभग आधा मैच दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उसने आसान जीत दर्ज की। क्लेमेंट लेंगलेट को 42वें मिनट लाल कार्ड मिलने के कारण बाहर बैठना पड़ा था।

सत्रह वर्षीय फाति ने विल्लारीयाल के खिलाफ पहले मैच में भी दो गोल करके बार्सिलोना की जीत में अहम भूमिका निभायी थी। सेल्टा के खिलाफ भी उन्होंने 11वें मिनट में फिलिप कूटिन्हो के पास पर खूबसूरत गोल किया।

सेल्टा के डिफेंडर लुकास ओलाजा ने 51वें मिनट में आत्मघाती गोल किया जबकि सर्गी राबर्टो ने लियोनेल मेस्सी के प्रयास से दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में तीसरा गोल दागा।

इस बीच सेविला ने लेवांटे को 1-0 से हराया जबकि कैडिज ने आखिर में नौ खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ आत्मघाती गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.