Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारअन्य बिहार के बॉबी का सेपक टॉकरा वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में चयन

बिहार के बॉबी का सेपक टॉकरा वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में चयन

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार के सेपक टॉकरा खिलाड़ी बॉबी कुमार का 35वें किंग्स वर्ल्ड कप सेपक टॉकरा के लिए भारतीय टीम सह विदेश प्रशिक्षण शिविर में चयन किया गया है। यह जानकारी ऑल बिहार सेपक टाकरा एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार शर्मा ने दी।

उन्होंने सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा भेजे गए पत्र के हवाले से खबर दी है कि MYA&S/SAI की मंजूरी के अनुसार भारतीय सेपक टॉकरा टीमों को 23 से 31 जुलाई 2022 तक बैंकॉक थाईलैंड में 35वें किंग्स वर्ल्ड कप में भाग लेने और 3 जुलाई से थाईलैंड में 20 दिवसीय प्री चैंपियनशिप विदेश प्रशिक्षण शिविर को भी मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि बिहार के सेपक टॉकरा खिलाड़ी बॉबी कुमार एशियन गेम्स में भाग वाली भारतीय टीम के प्रशिक्षण सह चयन शिविर दूसरे चरण कैंप में 1 मई से 19 जून तक गोवा के नवेलिम में है और उस कैंप एवम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किये गए उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किंग्स वर्ल्ड कप सेपक टॉकरा भारतीय टीम सह विदेश प्रशिक्षण शिविर में किया गया है।

बॉबी कुमार के भारतीय टीम सह विदेश प्रशिक्षण शिविर में चयन पर भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय सेपक टाकरा खिलाड़ी एवं बिहार सेपक टाकरा के कोच डॉ. करुणेश कुमार, भूतपूर्व राष्ट्रीय सेपक टाकरा खिलाड़ी एवं बिहार सेपक टाकरा के कोच पंकज कुमार रंजन एवं ऑल बिहार सेपक टाकरा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.