Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारअन्य BJP Sports Cell ने खेल मंत्री से की खेल प्राधिकरण की वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग

BJP Sports Cell ने खेल मंत्री से की खेल प्राधिकरण की वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 जुलाई। शनिवार को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता से मुलाकात कर 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव बिहार के खिलाड़ियों के हित के लिए प्रयासरत रहती है आज खिलाड़ियों के हित में ही बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है जिसमे बिहार में खेल आयोग के गठन, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शासी निकाय के गठन, 2023 में आयोजित खेल सम्मान समारोह में हुई वित्तीय राशि की अनियमितता की जांच आदि समेत अन्य मांगों को सौंपा गया।

श्री राजू ने आगे कहा माननीय खेल मंत्री जी ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए उचित कारवाई का आश्वासन प्रदान किया। श्री राजू ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं बिहार में खेल को बढ़ावा मिले इसके लिए संघर्षरत रहती है। उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव,विकास कुमार सिंह एवं सुमित झा मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.