Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय एसजीएफआई वुशू प्रतियोगिता में बिहार को दो पदक

राष्ट्रीय एसजीएफआई वुशू प्रतियोगिता में बिहार को दो पदक

अभि को रजत जबकि बसंत कुमार को कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 जनवरी। मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 जनवरी यानी रविवार को संपन्न 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी और वुशू प्रतियोगिता की वुशू स्पर्धा में बिहार ने दो पदक अपने नाम किये।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि 65 किलोग्राम वर्ग में बिहार के अभि कुमार ने रजत पदक जीता है और 56 किलोग्राम वर्ग में बसंत कुमार ने कांस्य पदक जीत लिया है। इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक जीत कर ना सिर्फ बिहार का नाम रोशन किया है बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.