Monday, June 15, 2026
Home बिहारअन्य देवकी नंदन लाल कर्ण के निधन से बिहार वॉलीबॉल जगत शोकाकुल

देवकी नंदन लाल कर्ण के निधन से बिहार वॉलीबॉल जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवम दरभंगा वॉलीबॉल संघ के सचिव देवकी नंदन लाल कर्ण का आज तड़के एम्स पटना में निधन हो गया ।बिहार वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनंद राजहंस ,सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह ,इवेंट सचिव अजय राय,कोचिंग सचिव नील कमल राय,वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार, अखिल राय,संयुक्त सचिव वीरेंद्र सिंह ,सुनील सिंह,मृत्युंजय नारायण सिंह,निखिल कुमार ,संदीप कुमार ,निलेश कुमार ,प्रदीप कुमार ,संतोष कुमार,अपराजिता कुमारी ,राजेश कुमार,चंदन कुमार,सुरेंद्र चौधरी ,समेत बिहार वॉलीबॉल संघ के तमाम सदस्यों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि एवम अंतिम विदाई देते हुए बताया कि देवकीनानंद लाल कर्ण अविभाजित बिहार के भी कोषाध्यक्ष रहे और लगभग 45 बरसों से वॉलीबॉल संघ में एक कुशल प्रशासक के रूप में कार्यरत थे। श्री कर्ण पिछले एक महीने से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।बिहार वॉलीबॉल संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी का उनके निधन को बिहार वॉलीबॉल के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।जिन्होंने अपना पूरा जीवन वॉलीबॉल को समर्पित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.