पटना, 2 अप्रैल। रायपुर में आयोजित होने वाली पूर्व क्षेत्र पुरुष वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा पूर्व रणजी खिलाड़ी दानापुर रेल मंडल में कार्यरत आनंद प्रताप के नेतृत्व में कर दी गई है। यह जानकारी बिहार वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व रणजी खिलाड़ी राकेश सिन्हा टीम के उपकप्तान होंगे। 12 सदस्यीय टीम में कई पूर्व रणजी प्लेयर और अपने जमाने के स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम को संघ के चेयरमैन एसएन राजू, अध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, सचिव तरुण कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह और कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, नरोत्तम सिंह और संतोष कुमार ने जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
टीम इस प्रकार है : आनंद प्रताप (कप्तान), राकेश सिन्हा (उपकप्तान), मनीष कुमार, सुमित कुमार, नीरज कुमार, गिरिधर कुमार, मोहम्मद रफी, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार छोटू, विनीत शरण, गुलरेज अख्तर, प्रभाकर कुमार।