Tuesday, June 9, 2026
Home बिहार बिहार सबजूनियर बालिका Hockey टीम रांची रवाना

बिहार सबजूनियर बालिका Hockey टीम रांची रवाना

बिहार डिवीजन ए के पूल डी में खेलेगी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 जुलाई। रांची में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रांची रवाना हो गई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट और गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से टीम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने हेतु शिविर में हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बार खिलाड़ियों को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रह चुके गैविन फरेरा से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार देखा गया है। उनकी कोचिंग से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राणा ने बिहार सरकार को और विशेष कर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण महानिदेशक रविन्द्र शंकरण को संघ की तरफ आभार जताया गया है।

इस प्रतियोगिता में कुल 28 टीम भाग ले रही है जिनका 3 डिवीजन में मैच होगा। ए डिविजन में 12 टीम, बी डिविजन मेें 09 टीम और सी डिविजन में 07 टीम भाग ले रही है। बिहार की टीम डिवीजन ए के पूल डी में है। बिहार के साथ इस पूल में दिल्ली और मिजोरम की टीमें है। मेजबान झारखंड पूल ए में है। उसके साथ इस पूल में आंध्रप्रदेश और हरियाणा की टीम है। पूल बी में चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश है। साथ ही पूल सी में ओड़िशा, महाराष्ट्र और पंजाब की टीमें हैं।

टीम इस प्रकार है:

आनंदी, सुनंदा, पुष्पांजलि, शिवानी, श्वेता, सोनम यादव, मोनिका, सुरभि, खुशबू, सिद्धि विनायक, मनीषा, सिद्धि, रितिका, अमृता, अंजलि, कोमल, रागनी, मालती।
कोच: अनंत कुमार
सहायक कोच: डॉली कुमारी
मैनेजर: गैविन फरेरा

हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार और अन्य पदाधिकारी दानिश हयात खान, संजय तिवारी, संजय कुमार, गौतम सिन्हा ने टीम को जीत की शुभकामना दी है। के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.