Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारअन्य बिहार सब जूनियर बालक-बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप सोनपुर में 8 सितंबर से

बिहार सब जूनियर बालक-बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप सोनपुर में 8 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में 21वीं सब जूनियर बालक-बालिका साफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन सोनपुर (सारण) में होने जा रहा है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कनोडिया ने दी। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप 8 सितंबर से 10 सितंबर तक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से होने जा रही है। इसमें बिहार के 18 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

चैंपियनशिप के सभी मैच एसोसिएशन के द्वारा पास आउट हुए रेफरी व अंपायर की देखरेख में संपन्न होंगे। वहीं उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप को काफी लंबे अंतराल के बाद पुन: शुरू किया गया है। इसकी मुख्य वजह बिहार में साफ्टबॉल का तेजी से विकास होना है। विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर आगामी सब जूनियर बालक-बालिका नेशनल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन किया जाएगा। चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सारण के सचिव उदय कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सॉफ्टबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार ने इस आयोजन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो इसके आयोजन में अपना सहयोग देगी। कमेटी में रामप्रवेश (वैशाली), विपिन कुमार (भोजपुर) व अजय पटेल (खगड़िया) होंगे। वहीं संघ की महासचिव प्राची शर्मा ने बताया कि सब जूनियर बालक-बालिका चैंपियनशिप को सफल संचालन की जिम्मेदारी संयुक्त सचिव रूपक कुमार सौंपी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.