मुजफ्फरपुर, 20 फरवरी। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग Muzaffarpur District Under-14 Cricket League के एक अहम मैच में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को तीन रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए जिसमें देवराज ने 52, मयंक ने 38 एवं मनीष ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी की तरफ से ऋषि भूषण ने दो राघवेंद्र ने दो सेजल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की वही एक खिलाड़ी रन आउट हुए ।
जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 29 ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आशीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 88 रन बनाए वहीं सेजल ने 19 एवं आर्यन ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स के तरफ से आर्यन ने तीन आयुष ने दो मनीष ने एक एवं नैतिक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के आर्यन कुमार को दिया गया।

