Friday, June 12, 2026
Home Slider बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 4 दिसंबर से छपरा में

बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 4 दिसंबर से छपरा में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में सारण जिला कबड्डी संघ के द्वारा आगामी 4 से 6 दिसंबर तक जिले के संत जलेश्वर एकेडमी,लौवा बनियापुर (सारण) में 46वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने दी।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 38 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का वजन 70 किलो और उम्र 20 वर्ष तक होनी चाहिए।

सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाकांत सोलंकी और सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक ई० सच्चिदानंद राय (विधान पार्षद) होंगे। डॉक्टर हरेंद्र सिंह को आयोजन समिति का अध्यक्ष तथा डॉक्टर देव कुमार सिंह को आयोजन समिति का सचिव बनाया गया है। वहीं संरक्षक मंडल में प्रो०एचके वर्मा, राणा प्रताप सिंह, जीनत जरीन, राठौर नितांत एवं समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह होंगे।

पिछले दिनों इस प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। संघ के अध्यक्ष रमाकांत सोलंकी ने कहा है कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों एवं आने वाले अतिथियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि यह हमारे लिए खुशी व गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सारण को दी गई है। इस बैठक में सारण जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह सभापति बैठा राकेश कुमार सिंह हेमंत सिंह,संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, सतीश सिंह, सुशील सिंह,कुमार कौशलेंद्र, शैलेश सिंह, रवि सिंह, विपिन मिश्रा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.