32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

बिहार एसजीएफआई हैंडबॉल : एकलव्य सेंटर, बेगूसराय व पटना बने चैंपियन

आरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित खेल कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के रमना मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बालक अंतर जिला हैंडबॉल का शानदार समापन हो गया। भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अंडर-14 में बिहार एकलव्य प्रथम, द्वितीय भोजपुर, तृतीय पटना की टीम रही। अंडर-17 में प्रथम बेगूसराय, द्वितीय भोजपुर, तृतीय बिहार एक्लव्य की टीम रही। अंडर-19 प्रथम पटना, द्वितीय बक्सर और तृतीय मुंगेर की टीम रही।
इस मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रज किशोर शर्मा, शिव नारायण पाल, विनय कृष्ण, श्री कान्त पाण्डे, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार, अविनाश भाष्कर, प्रेम प्रियदर्शी, रजनीश पांडेय, सर्वजीत कुमार और संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। सबों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights