Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार रणजी टीम घोषित, सूरज कश्यप व सरमन निगरोध की इंट्री

बिहार रणजी टीम घोषित, सूरज कश्यप व सरमन निगरोध की इंट्री

वाचस्पति हुए बाहर, सिक्किम के खिलाफ होगा अगला मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 नवंबर। बिहार क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अगले मुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह मैच सिक्किम के खिलाफ खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर सककीबुल गनी को सौंपी गई है।

15 सदस्यीय टीम में वर्तमान में अंडर-23 टीम के प्लेयर सूरज कश्यप को जगह दी गई। भारत ए टीम20 में सेलेक्शन के कारण वैभव सूर्यवंशी टीम के साथ नहीं होंगे। सूरज कश्यप के अलावा सरमन निगरोध की टीम में इंट्री हुई है। वाचस्पति और अर्णव किशोर को टीम से बाहर कर दिया गया है।

संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित खिलाड़ी 5 नवम्बर की सुबह सिक्किम के लिए रवाना होंगे।खिलाडि़यों को टीम मैनेजर नंदन कुमार सिंह (मो. 7903384454) से समन्वय करें।

बिहार टीम इस प्रकार है:

सकीबुल गनी (कप्तान)
मंगल महरौर
सरमन निगरोध
पीयूष कुमार सिंह
कुमार रजनीश
आयुष लोहारुका
बिपिन सौरभ
आमोद यादव
साकिब हुसैन
मलय राज
शुभम राय
हिमांशु सिंह
सचिन कुमार
खालिद आलम
सूरज कश्यप

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.