Monday, June 1, 2026
Home बिहारअन्य बिहार 37th Sub-Junior National Girls Handball Championship के फाइनल में

बिहार 37th Sub-Junior National Girls Handball Championship के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
37th Sub Junior Girls National Handball Championship

छपरा। 37वीं सब जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल शनिवार के शाम फ्लड लाइट की रोशनी में खेला गया। सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली और बिहार की टीम अपने पूल के सभी मैच जीतकर इस मुकाम तक पहुंची।

वही हरियाणा ने दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब को 35-17 गोल अंतर से पराजित कर फाइनल में पहुंचा। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार हैंडबॉल एवं सारण जिला हैंडबॉल संघ द्वारा बनियापुर सारण के संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित सेमीफाइनल मैच में बिहार की बेटियों ने दिल्ली की एक नही चलने दी। 19 – 05 गोल के बड़े अंतर से बिहार ने दिल्ली को पराजित कर फाइनल का टिकट लिया।

बिहार हैंडबाल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करा मैच प्रारंभ कराया। मौके पर बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , विद्यालय की प्राचार्या अनुपमा मिश्रा, राजकिशोर राय , जुगुल किशोर राय , उमा राय सहित अन्य थे।

प्रतियोगिता का संचालन सारण हैंडबॉल के सचिव सह आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को सुबह 10 :30 बजे से होगा। जिसके मुख्य अतिथि कला, संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार के मंत्री जितेंद्र राय होंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.