36 C
Patna
Wednesday, April 24, 2024

15वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार ग्रेपलिंग टीम पहुंची हरियाणा

पटना। हरियाणा के सोनीपत में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित 15 वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बिहार से 38 सदस्यीय दल आज हरियाणा पहुंचा। बीती रात यह दल राजधानी पटना से रवाना हुई।

रवाना होने से पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य महेश्वर सिंह, संरक्षक मंडल के सत्येंद नारायण सिंह, डॉ सत्यजीत सिंह, समाज सेविका शैंफर्ड स्कूल की निर्देशिका मीरा सिन्हा, डा समीर कुमार हम पार्टी के रंजीत चंर्दवंशी, सिस्टर अनिला, संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव, चंदन कुमार आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी।

बिहार ग्रेपलिंग संघ डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरिओम उत्तम ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे भारत से 24 राज्य शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह, लॉ एंड ऑर्डर डीआईजी ओम प्रकाश नारवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बलविंदर सिंह करेंगे।

इस बार बिहार के दल से मजबूत खिलाड़ियों का चयन करके भेजा गया है उम्मीद है कि खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन होगा। 38 सदस्यीय दल में टीम मैनेजर के रूप में समीर कुमार कोच के रूप में रोशन कुमार राज और नेशनल रेफरी के रूप में मोहम्मद रिजवान उल हक को और प्रियेश कुमार तिवारी शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights