Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Moinul Haque Stadium के नव निर्माण को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सक्रियता बढ़ी

Moinul Haque Stadium के नव निर्माण को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सक्रियता बढ़ी

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा-इसे एक संपूर्ण खेल परिसर के रूप में किया जायेगा विकसित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 फरवरी। मोइनुल हक़ स्टेडियम के नव निर्माण को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में लगातार बैठकों का दौर जारी है। MoU पर हस्ताक्षर होने के पश्चात् BCA इस प्रतिष्ठित स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना पर कार्यरत है, ताकि यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए पूर्णत: सक्षम हो सके।

 

BCA के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सभी बदलाव किए जाएंगे, हालांकि मौजूदा ढांचे में बदलाव सीमित रह सकते हैं क्योंकि इसे पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत 40 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, घरेलू और विजिटिंग टीमों के लिए आधुनिक ड्रेसिंग रूम, अत्याधुनिक पवेलियन, कॉर्पोरेट बॉक्स, मैच अधिकारियों के लिए विशेष क्षेत्र तथा ICC और BCCI बॉक्स में उच्च स्तरीय सुविधाओं को शामिल करने की योजना है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी न रह सके और सभी कार्य योजना के अनुरूप क्रियान्वित किए जा सकें।

 

श्री तिवारी ने कहा कि स्टेडियम को एक सम्पूर्ण खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दर्शकों के मद्देनजर सभी बारीकियों पर ध्यान रखते हुए प्रस्तावित प्रारूप और सुविधाओं के अनुसार आगे बढ़ने की योजना पर आज भी बैठक हुई। इस बैठक में अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम, उच्च स्तरीय शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्विमिंग पूल, इंडोर क्रिकेट सुविधा, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, पांच सितारा होटल, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस, बोर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, सेमिनार एवं वर्कशॉप हॉल, वीडियो विश्लेषण केंद्र, अत्याधुनिक जिम, स्पा, फिजियो रूम और कैंटीन जैसी सुविधाओं को शामिल करने पर चर्चा की गई। साथ ही, सभी व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श कर सुझाव भी लिए जा रहे हैं, जिससे इस स्टेडियम को और बेहतर बनाया जा सके।

 

BCA के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में BCA की प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि आने वाले वर्षों में बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.