Friday, June 12, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY जहानाबाद के तीन खिलाड़ियों को लेकर Bihar Cricket Association ने जारी किया नोटिस

जहानाबाद के तीन खिलाड़ियों को लेकर Bihar Cricket Association ने जारी किया नोटिस

72 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा, जवाब संतोषजनक नहीं होने पर होगी कार्रवाई

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 28 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ODMS मानदंडों के अनुसार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जहानाबाद के तीन खिलाड़ियों के संभावित गैर-बिहारी होने के संदर्भ में कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ सचिव को नोटिस भेजा है और यह नोटिस बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बेवसाइट पर डाला गया है। ये तीनों खिलाड़ी संभवत : जहानाबाद अंडर-19 क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं।

 

डाली गई सूचना के अनुसार जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध तीन खिलाड़ी बीसीसीआई के ODMS मानदंडों के अनुसार संभावित रूप से गैर-बिहारी हैं। यदि यह सत्य पाया जाता है, तो यह स्थापित पात्रता नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। यह तीन खिलाड़ी हैं धीरज कुमार, श्रवण राज और विशाल यादव हैं।

 

जारी सूचना में कहा गया है कि इन तीनों खिलाड़ियों की स्थिति के संबंध में विस्तृत स्पष्टीकरण एवं उनकी पात्रता को प्रमाणित करने वाले दस्तावेजों के साथ 72 घंटे के भीतर सचिव को कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साथ यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संघ के विरुद्ध संबंधित खिलाड़ियों की अयोग्यता के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह भी कहा गया है कि उत्तर अधिकृत अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना अनिवार्य है। सभी संलग्न दस्तावेज स्पष्ट, पठनीय और प्रामाणिक होने चाहिए।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.