Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट Triangular Cricket Series में बिहार क्रिकेट एकेडमी पटना विजयी

Triangular Cricket Series में बिहार क्रिकेट एकेडमी पटना विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बरबीघा, 15 सितंबर। बरबीघा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित त्रिकोणीय ‌सीरीज में 15 सितंबर को मुकाबला बिहार क्रिकेट अकादमी (पटना) बनाम केबीके क्रिकेट क्लब (लखीसराय) के बीच मैच खेला गया जिसमें बिहार क्रिकेट अकादमी, पटना ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर लखीसराय ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया जिसमें लखीसराय की टीम 33.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। लखीसराय की ओर से सर्वाधिक रन शिवानंद सिंह ने 32 एवं अंकित राज 19 रन बनाये। बिहार क्रिकेट एकेडमी पटना की ओर से आदित्य चौहान ने 3, आयुष ने 3 और शिवम कुमार ने दो विकेट हासिल किये।

127 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम 17 ओवर में 5 विकेट खो कर आसानी से हासिल कर की। अभिषेक शर्मा ने 29, सुदर्शन ने 28 आयुष ने 19 रन बनाये। लखीसराय के धीरज ने चार विकेट लिये। विजेता टीम के आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.