Friday, June 5, 2026
Home Slider राष्ट्रीय सबजूनियर सेपकटॉकरा चैंपियनशिप के बालक वर्ग में बिहार बना चैंपियन

राष्ट्रीय सबजूनियर सेपकटॉकरा चैंपियनशिप के बालक वर्ग में बिहार बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कर्नाटक में आयोजित 25वीं सबजूनियर नेशनल सेपक टॉकरा के बालक वर्ग का खिताब बिहार ने जीत लिया है।
ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ के सेक्रेटरी बिजय कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार सेपक टाकरा दल के बालकों ने शानदार खेल का प्रर्दशन करते हुए क्वार्टर फाइनल में नागालैंड को 2-0, सेमीफ़ाइनल में दिल्ली को 2-1 एवं फाइनल में मणिपुर को 2-1 से पराजित कर टीम इवेंट्स में राष्ट्रीय चैंपियन बना।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने महानिदेशक ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविन्द्रण शंकरण एवं पंकज राज , निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को बिहार सेपक टाकरा दल को सारी सुविधाएं प्रदान कर मनोबल ऊंचा करने के लिए विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करना सराहनीय कदम है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.