Friday, April 17, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में भोजपुर की बंपर जीत

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में भोजपुर की बंपर जीत

कैमूर को मिली 146 रन की करारी हार, आकाश देव प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के शाहाबाद जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में भोजपुर ने कैमूर को 146 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

राजधानी पटना से सटे सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस कैमूर ने जीता और भोजपुर को पहले बैटिंग का न्योता दिया। भोजपुर ने 45 ओवर में पांच विकेट पर 251 रन बनाये। जवाब में कैमूर की टीम 30.1 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गए। विजेता टीम के आकाश देव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोजपुर की शुरुआत सधी हुई रही। अवनीश कुमार ने 58 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को मजबूत आधार दिया। उनके साथ आकाश देव ने भी 51 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। कप्तान नमन कुमार सिंह ने 16 रन का उपयोगी योगदान दिया, जबकि मध्यक्रम में रितेश कुमार पाल ने नाबाद 52 रन बनाकर पारी को अंत तक संभाले रखा।
इसके अलावा आरुष तिवारी ने तेज़ 46 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को गति दी। इन सभी पारियों की बदौलत भोजपुर की टीम निर्धारित 45 ओवर में 251/5 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

कैमूर की ओर से गेंदबाजी में कृष कुमार सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए। वहीं अंश अरमान और अभिनंदन कुमार को 1-1 सफलता मिली, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके।

251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम कभी मैच में वापसी नहीं कर सकी। सिद्धार्थ कुमार ने 17 रन बनाए, जबकि कप्तान अंशु आर्य ने 30 रन की पारी खेली।

मध्यक्रम में अभिनंदन कुमार ने 32 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। परिणामस्वरूप पूरी टीम 30.1 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई।

भोजपुर की ओर से कप्तान नमन कुमार सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट चटकाये। उनके अलावा आदित्य कुमार सिंह, रौनक कुमार, विश्वजीत कुमार गुप्ता और सुमित कुमार ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस मुकाबले में भोजपुर ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने जहां बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं गेंदबाजों ने उसे बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 146 रन की बड़ी जीत टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी और टूर्नामेंट में उनकी स्थिति को भी सुदृढ़ बनाएगी।

स्कोर बोर्ड

भोजपुर : 45.0 ओवर में पांच विकेट पर 251 रन, अवनीश कुमार 58, रितेश कुमार पाल नाबाद 52, आकाश देव 51, आरुष तिवारी 46, नमन कुमार सिंह 16, अतिरिक्त 19 रन, कृष कुमार 2/36, अंश अरमान 1/40, अभिनंदन कुमार 1/55

कैमूर : 30.1 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट, अभिनंदन कुमार नाबाद 32, अंशु आर्य 30, सिद्धार्थ कुमार 17,अतिरिक्त 13 रन, नमन कुमार सिंह 3/16, आदित्य कुमार सिंह 1/29, रौनक कुमार 1/15, विश्वजीत कुमार गुप्ता 1/11, सुमित कुमार 1/14

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights