Sunday, April 19, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन में मधेपुरा के अमन चमके

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन में मधेपुरा के अमन चमके

पूर्णिया की टीम 27 रन से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 अप्रैल। मधेपुरा ने श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के मुकाबले में पूर्णिया को 27 रन से पराजित किया।

पटना के स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड्स क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में पूर्णिया ने टॉस जीता और मधेपुरा को बैटिंग का न्योता दिया। मधेपुरा ने पहले खेलते हुए 42.4 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाये। जवाब में पूर्णिया की टीम 36.3 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अमन कुमार आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मधेपुरा की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन सैयद रोबाब (53) और करण कुमार (52) की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को संभाला। इसके अलावा शुभ शर्मा (34) और हिमांशु कुमार (25) ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम 42.4 ओवर में 201/8 तक पहुंच सकी।

पूर्णिया की ओर से अरहम एनायतुल नवाब ने 4 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया डीसीए की टीम को मोहम्मद अमानत अली (75) ने संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। अर्नव कश्यप (26) और अरहम नवाब (13) ही दो अन्य बल्लेबाज रहे जो दहाई का आंकड़ा पार कर सके। पूरी टीम 36.3 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजी में मधेपुरा के अमन कुमार आनंद ने घातक स्पेल डालते हुए 4 विकेट झटके, जबकि केशव कुमार और रोबाब रोबाब को 2-2 सफलता मिली।

स्कोर बोर्ड

मधेपुरा : 42.4 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन, सैयद रोबाब 53, करण कुमार 52, शुभ शर्मा 34, हिमांशु कुमार 25, निहाल राज 10, अतिरिक्त 22 रन,
अरहम एनायतुल नवाब 4/23, डारेन शाहादत रज़ा 2/51, आदित्य आर्यन 2/23

पूर्णिया : 36.3 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट, अतिरिक्त 36 रन,
अमानत अली 75, अर्नव कश्यप 26, अरहम नवाब 13, अतिरिक्त 36, अमन कुमार आनंद 4/31, केशव कुमार 2/25, रोबाब रोबाब 2/46

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights