30 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

BCA Senior Cricket Tournament में बांका पर भागलपुर की शानदार जीत

बेगूसराय, 16 अप्रैल। सचिन भारद्वाज (105 रन) व सूर्यवंश (113 रन) के शानदार शतकों और सचिन (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भागलपुर ने बीसीए सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में बांका पर 113 रन की जीत हासिल कर अपने अभियान की शुरुआत की।

 

 

बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए मुकाबले में भागलपुर ने टॉस जीत और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भागलपुर के तीन बल्लेबाज बासुकीनाथ मिश्रा, सचिन कुमार और आनंद कुमार ने थोड़ा-थोड़ा योगदान देकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज सचिन भारद्वाज का सूर्यवंश का पूरा साथ दिया और दोनों ने शतकीय पारी खेल कर टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 312 रन पहुंचा दिया। बासुकीनाथ मिश्रा ने 16, सचिन कुमार ने 10 और आनंद कुमार ने 15 रन बनाये।

 

 

 

सचिन भारद्वाज ने 124 गेंद में 15 चौका की मदद से 105 और सूर्यवंश ने 77 गेंद में 13 चौका व 5 छक्का की मदद से 113 रन की पारी खेली। विकास यादव ने 11 और अभिषेक कुमार ने नाबाद 10 रन की पारी खेली।

 

 

बैटिंग में फेल भागलपुर के सचिन कुमार ने बॉलिंग में जलवा बिखेरा और 6 विकेट चटका कर बांका की टीम को 42.2 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट कर दिया।

 

 

बांका की ओर से हर्ष कुमार ने 12, विनीत चौधरी ने 32, शेख जानीशर अख्तर ने 32, पुनीत यादव ने 74, साहिल चौधरी ने 18, राज कपूर ने 20 रन बनाये।

 

 

भागलपुर की ओर से सचिन के अलावा भानू ने दो और विवेक कुमार और अभिषेक कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

 

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भागलपुर के सचिन कुमार को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बेगूसराय जिला खेल संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह और जीतेन्द्र कुमार ने प्रदान किया।

 

 

अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर बेगूसराय टीम के मैनेजर प्रतिक भानु, सोभित पासवान, निराला कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल का मुकाबला और भागलपुर और लखीसराय के बीच खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर

भागलपुर : 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन, बासुकीनाथ मिश्रा 16, सचिन भारद्वाज 105, सचिन कुमार 10, आनंद कुमार 15, सूर्यवंश 113, विकास यादव 11, अभिषेक कुमार नाबाद 10, अतिरिक्त 21, मो बेलाल 4/55, हिमांशु सिंह 3/61, हर्ष कुमार 1/40,पुनीत यादव 1/44

बांका : 42.2 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हर्ष कुमार 12, विनीत चौधरी 32, शेख जानीशर अख्तर 32, पुनीत यादव 74, साहिल चौधरी 18,राज कपूर 20, विवेक कुमार 1/23, भानू 2/54, अभिषेक कुमार 1/33, सचिन कुमार 6/40

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights