Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब जीता

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का दूसरा लीग मैच बेगूसराय क्रिकेट क्लब और नौल़ा के बीच खेला गया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। शुभम उर्फ गोलू ने 38 रन, चिराग ने 32 रन और सौरभ ने 23 रन बनाए। वीरेंद्र ने 3, सोनू ने 3 विकेट लिये।

जवाब में उतरी नौला की टीम 25 ओवर में 135 रन पर पूरी टीम सिमट गई। शशांक ने 70 रन और अभिनव आनंद ने 14 रनों का योगदान किया। इस्लाम ने 3, चंदन गिरी 3 विकेट और शुभम 3 विकेट प्राप्त किया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने नौला को 23 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर शुभम उर्फ गोलू को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रदीप, रवि पासवान, प्रेम रंजन पाठक, विनीत कुमार, सुधीर गुप्ता, दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मैच का मुख्य अंपायर दीपक कुमार और कंचन कुमार थे। स्कोरर के रूप में मोहम्मद इमरान थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ने बताया कि कल तीसरा लीग मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बलिया के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.