Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट पृथ्वीराज के NCA में सेलेक्शन होने पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

पृथ्वीराज के NCA में सेलेक्शन होने पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 1 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नेशनल क्रिकेट अकादमी में बेगूसराय जिला के पचम्बा निवासी शोभित पासवान के पुत्र पृथ्वीराज का चयन होना बेगूसराय जिले के लिए गौरव की बात है। पृथ्वीराज पहले ऐसे खिलाड़ी है बेगूसराय से जिनका चयन बीसीसीआई के सबसे उच्च्तम क्रिकेट अकादमी नेशनल क्रिकेट अकादमी में किया गया है।

पृथ्वीराज इसके लिए गुजरात के राजकोट रवाना हुए और प्रशिक्षण कोचिंग में शामिल होंगे। एनसीए में पृथ्वीराज क्रिकेट के गुर को सीखेंगे और आने वाले समय में बिहार और देश में अपना पहचान बनाएंगे।

पृथ्वीराज फिलहाल बिहार की ओर से खेल रहे हैं।

उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी। इनके चयन होने से बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, निरंजन सिंह, कृष्ण मोहन पप्पू, भानू कुमार, विश्वजीत कुमार, दानिश आलम, मुरारी कुमार, प्रेम रंजन पाठक सहित कई लोगों ने बधाई और शुभकामना दी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.