Monday, June 15, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट : नौला की टीम जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

बेगूसराय क्रिकेट : नौला की टीम जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

Highlights
नौला में बरौनी को 7 विकेट से पराजित किया
नौला के सोनू शर्मा ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किए
बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नौला ने बरौनी को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बरौनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौनी की टीम 32 ओवर में 134 रन पर पूरी टीम सिमट गई। अनवारुल ने 20 रन, दीपक ने नाबाद 18 रन बनाए। सोनू शर्मा ने 5 और वीरेंद्र ने 2 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में नौला की टीम 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अमन बाला ने नाबाद 50 रन, पुष्कर ने 42 और अजीत नाबाद 33 रनों का योगदान किया। निधि ने 3 विकेट प्राप्त किये।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, निधि, सनी, प्रह्लाद कुमार, चंदन कुमार मौजूद थे। मैच के अंपायर मनोज कुमार और दीपक कुमार थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच कल मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.