Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार अंडर-19 Women’s Cricket Camp को लेकर बीसीए का बड़ा फैसला

बिहार अंडर-19 Women’s Cricket Camp को लेकर बीसीए का बड़ा फैसला

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 13 सितंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट सेलेक्शन ट्रायल सह ट्रेनिंग कैंप को लेकर एक बड़ा फैसला जारी किया है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में चल रही इस शिविर में भाग लेने के लिए उन खिलाड़ियों को भी इजाजत दी गई है जो पिछले वर्ष यानी सत्र 2023-24 में बीसीसीआई के टूर्नामेंट में बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अगर इन खिलाड़ियों की उम्र वर्तमान सत्र अंडर-19 के अंदर आता है तो वे सत्र 2024-25 के शिविर में हिस्सा ले सकती हैं।

बीसीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऐसी खिलाड़ियों को खिलाड़ी पंजीकरण के लिए 14 सितंबर को सुबह 11 बजे बीसीए के कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है और वे उसी दिन बिहार क्रिकेट संघ कार्यालय से शिविर के लिए अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी जाएंगी।

गौरतलब है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इसके पहले अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट कैंप के लिए कुल 40 प्लेयरों का लिस्ट जारी किया है। कैंप 12 सितंबर से अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी में शुरू हो चुका है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.