Thursday, June 11, 2026
Home Slider बीसीए ने जिला संघों से मांगी खिलाड़ियों की सूची

बीसीए ने जिला संघों से मांगी खिलाड़ियों की सूची

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट संघ ने सत्र 2021-22 के जिला संघों से खिलाड़ियों से सूची की मांग की है। इसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट https://biharcricketassociation.com/ पर सूचना डाल दी गई है।

डाली गई सूचना के अनुसार जिला संघ अपने लेटर हेड पर – खिलाड़ी का नाम-पिता का नाम-पता, जन्म तिथि, आधार कार्ड नंबर, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र की संख्या, पैन संख्या/पासपोर्ट संख्या इत्यादि विवरण जरूर संलग्न करेंगे। बीसीसीआई के पूर्व के निर्देशों के अनुसार ही विवरण तथा आवश्यक प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करना है। सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में बीसीसीआई के घरेलू मैचों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले बीसीसीआई से निबंधित खिलाड़ियों की सूची अलग से भेजनी होगी।

डाली गई सूचना इस प्रकार है-

2021-22 के लिए पुरुष/ बालक और महिला/ बालिका की सभी आयु वर्ग में जिला संघों के अग्रसारण के पश्चात बिहार क्रिकेट संघ में खिलाड़ियों का निबंधन किया जाना है। इस संबंध में आग्रह है कि महिलाओं की सीनियर और U-19 तथा पुरुषों की U-16 & U-19 आयु वर्गों के खिलाड़ियों के निबंधन हेतु सूची दिनांक 20 अगस्त 2021, समय 6.00 PM तक एवं अन्य आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त 2021, समय 6 PM तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के Email: bca@biharcricketassociation.com पर अनिवार्य रूप से भेज दें। प्रति वर्ग में अधिकतम 20 खिलाड़ियों की सूची भेजी जानी है।

खिलाड़ियों के विभिन्न आयु वर्गों के लिए अर्हता / पात्रता तिथि यहां संलग्न की जा रही है:-
  1. बालक 16 वर्ष या से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2005 या उसके बाद हुई हो।
  2. बालक 19 वर्ष या से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2002 या उसके बाद हुई हो।
  3. बालक 25 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 1996 या उसके बाद हुई हो।
  4. बालिका 19 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2002 या उसके बाद हुई हो।
  5. बालिका 23 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 1998 या उसके बाद हुई हो।
  6. सीनियर पुरुष और महिला के लिए कोई न्यूनतम उम्र या अधिकतम उम्र निर्धारित नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.