Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन डी : शेखपुरा के सूरज विजय का पंजा

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन डी : शेखपुरा के सूरज विजय का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 22 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के जोन डी के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में शेखपुरा ने नवादा को सात विकेट से पराजित किया।

नालंदा जिला के मोहम्मदपुर, एकंगरडिह में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत 22 अप्रैल यानी सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 105 रन बनाये। नवादा की ओर से दीपक ने 25 रन, सचिन 16 रन, रोहित और कुंदन ने 12-12 रन बनाये।

शेखपुरा की ओर से सूरज विजय ने 5 विकेट लिये। मोहम्मद सत्तार और नवाज़ खान ने दो दो विकेट लिये। अमरजीत राय को 1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए शेखपुरा ने 3 विकेट खोकर 18.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शेखपुरा ने नवादा को सात विकेट से मात दी। शेखपुरा की ओर से सचिन ने नाबाद 48 रन, सोनू कुमार ने 26 रन, हिमांशु ने 12 रन और मंजीत ने 12 रन बनाये।
नवादा की ओर से ऋषि, आदर्श एवं ऋतिक ने एक-एक विकेट लिए।


`
शेखपुरा के सूरज विजय को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।

मैच के दौरान अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इक़बाल, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मीडिया कमिटी चेयरमैन शांतोष पांडेय, विजय प्रकाश उर्फ़ पिन्नु जी, अम्पायर परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, बिक्रम सोलंकी, क्षितिज, गौतम इत्यादि मौजूद रहे।

संक्षिप्त स्कोर
नवादा : 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन, सचिन पटेल 16, दीपक कुमार 25, रोहित राज 12, कुंदन कुमार 12, अतिरिक्त 19, नवाज खान 2/17, सूरज विजय 5/11, मो सत्तार 2/18, अमरजीत राय 1/7

शेखपुरा : 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन, मंजीत कुमार यादव 12, हिमांशु वर्मा 12, सचिन जितेंद्र कुमार नाबाद 48, सोनू सिंह नाबाद 26, हर्ष राज 1/25, आदर्श पांडेय 1/36, रितिक शर्मा 1/18

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.