Monday, April 20, 2026
Home Slider BCA Senior Men’s Cricket Super League : पहली पारी के आधार में मुजफ्फरपुर आगे

BCA Senior Men’s Cricket Super League : पहली पारी के आधार में मुजफ्फरपुर आगे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 जून। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में गुरुवार यानी 20 जून से बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट के सुपर लीग के अंतर्गत दरभंगा और मुजफ्फरपुर मुकाबला के दूसरे दिन मुजफ्फरपुर की टीम ने पहली पारी में 325 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुजफ्फरपुर के आदित्य और अमन ने अर्ध-शतकीय पारी खेली। दरभंगा के नवनीत झा ने मुजफ्फरपुर के छ्ह बैटरों को पवेलियन भेजने में सफलता प्राप्त की।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दरभंगा की टीम त्रिपुरारी केशव और अभिषेक महतो के अर्धशतक की बदौलत नौ विकेट पर 264 रन बनाकर खेल रही है। मुजफ्फरपूर के देवाशीष ने पाँच खिलाड़ियों को आउट करने में सफलता हासिल की। पहली पारी में दरभंगा की टीम मुजफ्फरपुर से 61 रन पीछे है, जबकि दरभंगा का एक विकेट शेष है। दरभंगा के राजेश रंजन 47 रन और मनीष कुमार 2 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद है।

संक्षिप्त स्कोर:

बल्लेबाजी मुजफ्फरपुर पहली पारी: अंकित सिंह-35 रन, चिरंजीवी ठाकुर 47 रन, अदित्या कुमार 67 रन, शिवम कुमार 11 रन, अतुल्य प्रियंकर 33 रन, अभिनव आलोक 3 रन, कुनाल किशोर 37 रन, अमन कुमार 58 रन, विशाल राज 7 रन, देवांग मिश्रा 18 रन, नमन सिंह पाराशर 1 रन।

गेंदबाजी दरभंगा पहली पारी: नवनीत झा 38-9-113-6, मनीष कुमार33-9-93-2, आरव झा 10-0-30-1,

बल्लेबाजी दरभंगा पहली पारी: आयुष लोहारिका 24 रन, त्रिपुरारी केशव 69 रन, अल्त्मस असरफ 2 रन, भश्वान भारद्वाज शून्य, अभिषेक कुमार महतो 79 रन, नवनीत झा 19 रन, राजेश रंजन 47 रन, मो सूफियान 2 रन, सूरज कुमार सिंह शून्य, सुभाष चन्द्र 6 रन, मनीष कुमार 2 रन,

गेंदबाजी मुजफ्फरपुर पहली पारी: ठाकुर देवशीश 28.3-9-56-5, अतुल्य प्रियंकर 18-4-53-3, राहुल 14-1-47-1,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights