पटना, 15 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पहली बार कराई जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के मिथिला जोन के मुकाबले में दरंगा ने मुजफ्फरपुर को 23 रन से हरा कर अपने अभियान की शुरुआत की। विजेता टीम के अल्तिमश अशरफ (58 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस मुजफ्फरपुर ने जीता और दरभंगा को बैटिंग का न्योता दिया। दरभंगा ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाये। जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
अल्तमिश का अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दरभंगा टीम की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन टीम को मजबूती दी अल्तमिश अशरफ की शानदार पारी ने। उन्होंने 43 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा त्रिपुरारी केशव ने 18, सचिन पांडेय ने 22 और सन्नी कुमार ने 19 रन की पारी खेली।
मुजफ्फरपुर की ओर से विशाल राज ने 17 रन देकर 2 जबकि वासुदेव प्रसाद सिंह, ठाकुर देवाशीष, आकाश ओझा, अंकित सिंह और शुभम मल्ल ने 1-1 चटकाये।
मुजफ्फरपुर का लक्ष्य पीछा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर टीम की शुरुआत आक्रामक रही। चंद्र प्रकाश ने 26 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन उनके आउट होते ही बड़ी साझेदारी नहीं हुई और टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन ही बना सीक। चिरंजीवी ठाकुर ने 10,आदित्य सिन्हा ने 19, कुशदेव प्रसाद सिंह ने 10 रन बनाये।
मुजफ्फरपुर की ओर से अनुराग सिंह रॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट झटके, जिससे मुजफ्फरपुर की टीम दबाव में आ गई। इसके अलावा मयंक कुमार और अल्तमिश अशरफ ने भी 2-2 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
संक्षिप्त स्कोर
दरभंगा : 154/8 (20 ओवर), अल्तमिश अशरफ 58, सचिन पांडे 22,त्रिपुरारी केशव 18, सन्नी कुमार 19, विषाल राज 2/17, वासुदेव प्रसाद सिंह 1/36, ठाकुर देवाशीष 1/35, आकाश ओझा 1/18, अंकित सिंह 1/22, शुभम मल्ल 1/23
मुजफ्फरपुर : 131/9 (20 ओवर), चंद्र प्रकाश 46, आदित्य सिन्हा 19, कुशदेव प्रसाद सिंह 10, चिरंजीवी कुमार ठाकुर 10, अनुराग सिंह रॉय 3/12, मयंक कुमार 2/26, अल्तमिश अशरफ 2/25, अंकित चौधरी 2/30