Wednesday, June 10, 2026
Home Slider बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न, दिलजीत बने अध्यक्ष, मधु शर्मा सचिव बनीं, कोषाध्यक्ष चुने गए रुपक कुमार

बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न, दिलजीत बने अध्यक्ष, मधु शर्मा सचिव बनीं, कोषाध्यक्ष चुने गए रुपक कुमार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। चुनाव में दिलजीत खन्ना दोबारा अध्यक्ष चुने गए जबकि मधु शर्मा को सचिव चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल प्लेयर रूपक कुमार संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए है। पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा संघ के मुख्य संरक्षक होंगे जबकि जितेंद्र कुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया है।

चुनाव पदाधिकारी पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री उमाशंकर के दिशा-निर्देश में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में बिहार ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि के रूप  में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने हिस्सा लिया। इस आमसभा की बैठक व चुनाव में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

इस बैठक में बेसबॉल की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की गई। साथ ही कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा के द्वारा ऑडिट रिपोर्ट समेत इस सत्र का लेखा-जोखा पेश किया गया।

नई कमेटी के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं-

मुख्य संरक्षक : अजय नारायण शर्मा
संरक्षक : जितेंद्र कुमार सिंह
अध्यक्ष-दिलजीत खन्ना
उपाध्यक्ष : जितेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार, संजय जोसेफ, रंजीत कुमार सिंह
सचिव : मधु शर्मा
कोषाध्यक्ष : रुपक कुमार
संयुक्त सचिव : ओमप्रकाश, राजशेखर, राज कुमार सिंह।
सहायक सचिव : शशि रंजन, नरोत्तम कुमार सिंह (सोनू)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.