Saturday, June 6, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय #Badminton : चीन ने 16वीं बार जीता Uber Cup, फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

#Badminton : चीन ने 16वीं बार जीता Uber Cup, फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

चेंगडू (चीन), 5 मई। चीन ने रविवार को यहां अपनी बादशाहत जारी रखते हुए इंडोनेशिया को हराकर 16वीं बार उबेर कप अपने नाम किया।
चीन दो साल पहले बैंकॉक में दक्षिण कोरिया से फाइनल में हार गया था। उसने रविवार को इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर खिताब जीता। इंडोनेशिया 2008 के बाद पहला उबेर कप फाइनल खेल रहा था।

चीन के लिए ओलंपिक चैम्पियन चेन यु फेई ने ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग को 21-7, 21-16 से हराकर शानदार शुरूआत की।

इसके बाद चेन किंग चेन और जिया यि फान की दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने सिटी फादिया सिल्वा रामाधंती और रिब्का सुगियार्तो को 21-11, 21-8 से हराकर बढ़त 2-0 कर दी।

युवा एस्टर नुरूमी ने इंडोनेशिया के लिये कड़ी चुनौती पेश की लेकिन चीन की ही बिंग जियाओ ने उबरते हुए 10-21, 21-15, 21-17 से जीत हासिल ली। चीन ने 16वीं बार उबेर कप जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.