Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग में बछवारा की टीम 4 विकेट से जीती

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग में बछवारा की टीम 4 विकेट से जीती

साहेबपुर कमाल की टीम हारी, नवनीत राय प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के अंतर्गत 5 फरवरी यानी बुधवार को खेले गए मैच में बछवारा ने साहेबपुर कमाल को चार विकेट से हराया।

साहेबपुर कमाल के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुर कमाल की टीम 28 ओवर में 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए। साहेबपुर कमाल की ओर से शुभ ने 56 रन और हिमांशु 20 रन बनाए। बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से नवनीत राय ने 5 विकेट तथा हामिद अख्तर ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बछवारा क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 143 रन बनाए।  लक्ष्य को हासिल कर लिया बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से नवनीत राय ने 36 रन तथा ज्ञानोदय ने 32 रन बनाए। साहेबपुर कमाल की ओर से सुधांशु ने 2 विकेट और हिमांशु ने 2 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवनीत राय को दिया गया। मैच के मुख्य अंपायर के रूप में मो शाहिद अख्तर और विश्वजीत थे। स्कोरर के रूप में रामकुमार थे।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव बंटी कुमार, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, शाहिद अख्तर, रामकुमार, विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.