Saturday, June 6, 2026
Home Slider बाबर व इमाम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

बाबर व इमाम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

माउंट मोंगानुई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इमाम उल-हक न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बाबर की अनुपस्थिति में मोहम्मद रिजवान टीम की कप्तानी संभालेंगे।

बाबर को पिछले सप्ताह ट्रेनिंग सत्र के दौरान दाहिने अंगूठे में जबकि इमाम के बाएं अंगूठे में चोट लगी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान जारी कर बताया कि टीम का मेडिकल स्टाफ इन दोनों खिलाड़ियों की चोट पर निगरानी रखे हुए है और स्थिति को देखते हुए इन दोनों खिलाड़ियों के दूसरे टेस्ट में खेलने पर फैसला लिया जाएगा।

चयन समिति ने टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय दल में इमरान बट्ट को भी शामिल किया है। मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा, टी-20 टीम को देखते हुए हमने टेस्ट में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। मुझे उम्मीद है कि टीम इस प्रारुप में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, पहले टेस्ट शुरु होने से करीब दो सप्ताह पहले बाबर चोटिल हो गए और उनके लिए बिना नेट्स सत्र के टीम में खेलना मुश्किल भरा होगा। मुझे उम्मीद है कि अन्य खिलाड़ी टी-20 सीरीज में अपने प्रदर्शन को भुलाकर टेस्ट सीरीज की शुरुआत बेहतर तरीके से करेंगे।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज चल रही है जिसमें न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से माउंट मोंगानुई में पहला टेस्ट खेला जाएगा।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.